Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 83 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े के पार

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 83 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े के पार
News Agency India September 02, 2021 05:48 AM IST

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 83 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े के पार

23 SEP 2021 : पिछले 24 घंटों में 71,38,205 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 83 करोड़ (83,39,90,049) के ऐतिहासिक आंकड़े के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 81,69,260 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 

1,03,70,205

दूसरी खुराक

87,85,834

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 

1,83,47,309

दूसरी खुराक

1,46,71,244

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

33,77,76,289

दूसरी खुराक

6,69,10,347

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

15,37,13,610

दूसरी खुराक

7,15,16,250

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 

9,83,05,587

दूसरी खुराक

5,35,93,374

कुल

 

83,39,90,049

 

 

पिछले 24 घंटों में 31,990 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,28,15,731 हो गई है। 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.77% है। स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है। 

 

 

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 88 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 

पिछले 24 घंटे में 31,923 नए मरीज सामने आए हैं। 

वर्तमान में 3,01,640 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.90% हैं।मार्च,2020 के बाद से सक्रिय मामलों की सबसे कम संख्या है। 

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,27,443 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 55.83 करोड़ (55,83,67,013) जांच की गई हैं। 

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.11 प्रतिशत है जो पिछले 90 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.09 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 24 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 107 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। 

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS