भारत में कोविड-19 के कुल टीकाकरण कवरेज ने 90 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
|
स्वास्थ्य कर्मी |
पहली खुराक |
1,03,73,728 |
|
दूसरी खुराक |
89,27,894 |
|
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी |
पहली खुराक |
1,83,55,078 |
|
दूसरी खुराक |
1,50,96,107 |
|
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग |
पहली खुराक |
36,64,19,042 |
|
दूसरी खुराक |
8,75,36,699 |
|
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग |
पहली खुराक |
16,09,82,138 |
|
दूसरी खुराक |
7,83,06,698 |
|
|
60 वर्ष से अधिक |
पहली खुराक |
10,21,47,774 |
|
दूसरी खुराक |
5,70,30,190 |
|
|
कुल |
|
90,51,75,348 |
पिछले 24 घंटों में 25,930 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,30,94,529 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.87% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 98 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 22,842 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 2,70,557 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 199 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.80 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,65,734 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 57.32 करोड़ (57,32,60,724) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.66 प्रतिशत है जो पिछले 100 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.80 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 34 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 117 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

By Line : Dinesh Bhatt
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en