Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / भारत में कोविड-19 के कुल टीकाकरण कवरेज ने 88 करोड़ का अहम पड़ाव पार

clean-udaipur भारत में कोविड-19 के कुल टीकाकरण कवरेज ने 88 करोड़ का अहम पड़ाव पार
News Agency India October 01, 2021 08:24 AM IST

भारत में कोविड-19 के कुल टीकाकरण कवरेज ने 88 करोड़ का अहम पड़ाव पार

पिछले 24 घंटों में 65,34,306 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 88 करोड़ (88,34,70,578) के अहम पड़ाव के पार पहुंच गया। इस उपलब्धि को 85,92,824 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 

1,03,72,470

दूसरी खुराक

88,82,131

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 

1,83,52,116

दूसरी खुराक

1,49,71,767

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

35,78,56,886

दूसरी खुराक

8,10,29,611

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

15,88,81,646

दूसरी खुराक

7,62,14,993

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 

10,10,10,623

दूसरी खुराक

5,58,98,335

कुल

 

88,34,70,578

 

पिछले 24 घंटों में 28,718 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,30,14,898 हो गई है। 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.85% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है। 

 

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 95 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 

पिछले 24 घंटे में 23,529 नए मरीज सामने आए हैं। 

 

वर्तमान में 2,77,020 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.82 प्रतिशत हैं। 

 

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,06,254 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 56.89 करोड़ (56,89,56,439) जांच की गई हैं। 

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.74 प्रतिशत है जो पिछले 97 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.56 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 31 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 114 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। 

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS