Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 64 करोड़ के पार पहुंचा

clean-udaipur भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 64 करोड़ के पार पहुंचा
News Agency India September 01, 2021 07:19 AM IST

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 64 करोड़ के पार पहुंचा

भारत में कोविड-19 टीकाकरण ने कल 64 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया। सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 59,62,286  टीके लगाने के साथ 64.05 करोड़ (64,05,28,644) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 68,50,464 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है: 

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,57,727

दूसरी खुराक

83,70,851

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,20,921

दूसरी खुराक

1,31,39,739

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

24,75,08,226

दूसरी खुराक

2,72,63,275

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

13,02,09,298

दूसरी खुराक

5,40,22,975

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

8,66,24,593

दूसरी खुराक

4,47,11,039

कुल

 

64,05,28,644

 

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 36,275 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,19,59,680 हो गई है।

स्वस्थ होने की दर 97.53 प्रतिशत पर पहुंची गई है। 

 

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 65 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 30,941 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

 

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,70,640 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.13 प्रतिशत हैं। 

 

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 13,94,573 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 52.15 करोड़ से अधिक (52,15,41,098) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.51 प्रतिशत है और यह पिछले 67 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.22 प्रतिशत है।  दैनिक पॉजिटिविटी दर  लगातार 85 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS