Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 61 करोड़ के पार पहुंचा

clean-udaipur भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 61 करोड़ के पार पहुंचा
News Agency India August 02, 2021 10:10 AM IST

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 61 करोड़ के पार पहुंचा

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 61 करोड़ के पड़ाव को पार कर गया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 79,48,439 टीके लगाने के साथ 61.22 करोड़ (61,22,08,542) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 66,60,983 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है। 

आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है: 

 

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 

1,03,56,368

दूसरी खुराक

82,94,906

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 

1,83,14,369

दूसरी खुराक

1,28,61,222

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

23,25,61,664

दूसरी खुराक

2,34,57,529

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

12,65,76,574

दूसरी खुराक

5,13,99,879

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 

8,50,29,798

दूसरी खुराक

4,33,56,233

कुल

 

61,22,08,542

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

पिछले 24 घंटों में 32,988 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,18,21,428 हो गई है। 

स्वस्थ होने की दर 97.60 प्रतिशत पर पहुंची गई है।  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0010ML1.jpg

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 59 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 44,658 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002DRXP.jpg

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,44,899 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.06 प्रतिशत हैं।  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0033BVS.jpg

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 18,24,931 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 51.49करोड़ से अधिक (51,49,54,309) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.10 प्रतिशत से नीचे, पिछले 63 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.45 प्रतिशत है। पिछले 32  दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 81 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0048QPR.jpg

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS