Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 59 करोड़ के पार पहुंचा

clean-udaipur भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 59 करोड़ के पार पहुंचा
News Agency India August 02, 2021 07:33 AM IST

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 59 करोड़ के पार पहुंचा

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 59 करोड़ के पड़ाव को पार कर गया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 61,90,930 टीके लगाने के साथ 59.55 करोड़ (59,55,04,593) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 65,52,748 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है। 

आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 

1,03,54,325

दूसरी खुराक

82,50,871

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 

1,83,09,553

दूसरी खुराक

1,27,11,166

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

22,37,85,210

दूसरी खुराक

2,11,94,373

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

12,43,11,158

दूसरी खुराक

4,99,65,293

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 

8,40,42,537

दूसरी खुराक

4,25,80,107

कुल

 

59,55,04,593

 

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

पिछले 24 घंटों में 34,169 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,17,54,281 हो गई है। 

स्वस्थ होने की दर 97.67 प्रतिशत पर पहुंची गई है। 

 

 

भारत में पिछले 24 घंटों में 37,593 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 59 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,22,327 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं।  

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 17,92,755 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 51.11करोड़ से अधिक (51,11,84,547) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.92 प्रतिशत से नीचे, पिछले 61 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.10 प्रतिशत है। पिछले 30  दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 79 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। 

 

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS