Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 63 करोड़ के पार पहुंचा

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 63 करोड़ के पार पहुंचा
News Agency India August 02, 2021 11:12 AM IST

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 63 करोड़ के पार पहुंचा

29 AUG 2021 9:53AM by PIB Delhi

भारत में कोविड-19 टीकाकरण ने कल 63 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 73,85,866  टीके लगाने के साथ 63.09 करोड़ (63,09,71,927) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 67,80,301 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है: 

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,57,335

दूसरी खुराक

83,48,055

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,18,644

दूसरी खुराक

1,30,57,806

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

24,22,90,397

दूसरी खुराक

2,60,65,825

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

12,89,66,672

दूसरी खुराक

5,31,54,542

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

8,60,95,654

दूसरी खुराक

4,42,62,997

कुल

 

63,09,17,927

 

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 35,840 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,18,88,642 हो गई है।

स्वस्थ होने की दर 97.53 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001CEX2.jpg

 

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 63 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 45,083 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0023C2B.jpg 

 

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,68,558 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.13 प्रतिशत हैं। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003OAXK.jpg 

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 17,55,327 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 51.86 करोड़ से अधिक (51,86,42,929) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.28 प्रतिशत से नीचे, पिछले 65 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.57 प्रतिशत है। पिछले 34 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 83 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS