Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज का कुल आंकड़ा 106.14 करोड़ के पार पहुंचा

clean-udaipur भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज का कुल आंकड़ा 106.14 करोड़ के पार पहुंचा
News Agency India November 01, 2021 06:39 AM IST

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज का कुल आंकड़ा 106.14 करोड़ के पार पहुंचा

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 68,04,806 खुराकें देने के साथ ही भारत ने 106.14 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1,06,14,40,335 के आंकड़े तक पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,06,01,975 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।

आज सवेरे सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्यौरा इस प्रकार है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,79,018

दूसरी खुराक

92,21,867

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,71,653

दूसरी खुराक

1,59,27,866

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

41,83,92,813

दूसरी खुराक

14,17,87,899

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

17,47,82,442

दूसरी खुराक

9,62,71,341

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,96,95,172

दूसरी खुराक

6,66,10,264

योग

1,06,14,40,335

 

पिछले 24 घंटों में 14,667 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,36,55,842 है।

परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.20 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002A1XL.jpg

पिछले लगातार 126 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है।

पिछले 24 घंटों में कुल 12,830 नये मामले सामने आये।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0039SIH.jpg

सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,59,272 है, जो पिछले 247 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.46 प्रतिशत हैं। जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004WZM9.jpg

देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,35,142 जांच की गईं। भारत ने अब तक 60.83 करोड़ से अधिक (60,83,19,915) नमूनों की कोविड जांच की है।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.18 प्रतिशत हैजो पिछले 37 दिनों में प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.13 प्रतिशत है। वह भी पिछले 27 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 62 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0057ELT.jpg

 

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS