भारत में कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 109.63 करोड़
पिछले 24 घंटों में 52,69,137 लोगों को टीके की खुराक लगने के साथ, भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक के अस्थायी रिपोर्टों के अनुसार 109.63 करोड़ (1,09,63,59,208) से पार पहुंच गया। यह उपलब्धि 1,11,61,268 सत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
|
एचसीडब्ल्यू |
पहली खुराक |
1,03,79,823 |
|
|
दूसरी खुराक |
92,86,242 |
|
एफएलडब्ल्यू |
पहली खुराक |
1,83,73,172 |
|
|
दूसरी खुराक |
1,60,78,615 |
|
18-44 आयु समूह |
पहली खुराक |
42,70,75,454 |
|
|
दूसरी खुराक |
15,71,37,333 |
|
45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह |
पहली खुराक |
17,69,95,594 |
|
|
दूसरी खुराक |
10,09,75,416 |
|
60 वर्ष से अधिक |
पहली खुराक |
11,09,59,534 |
|
|
दूसरी खुराक |
6,90,98,025 |
|
कुल |
|
1,09,63,59,208 |
पिछले 24 घंटों में 11,961 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,37,87,047 हो गई है।
भारत की रिकवरी दर बढ़कर 98.25 प्रतिशत हो गई है।

पिछले 136 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।
पिछले 24 घंटे में 11,466 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं।

कोरोना के सक्रिय मामले वर्तमान में 1,39,683 है जो 264 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.41% है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 12,78,728 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 61.85 करोड़ से अधिक (61,85,02,659) जांच की जा चुकी है।
एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.20 प्रतिशत है जो बीते 47 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 0.90 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 37 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 72 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en