भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 97.65 करोड़ के पार
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 41,20,772 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 97.65 करोड़ (97,65,89,540) के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 96,46,485 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।
आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः
|
स्वास्थ्य कर्मी |
पहली खुराक |
1,03,75,835 |
|
दूसरी खुराक |
90,75,869 |
|
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी |
पहली खुराक |
1,83,61,737 |
|
दूसरी खुराक |
1,55,14,198 |
|
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग |
पहली खुराक |
39,26,91,878 |
|
दूसरी खुराक |
11,02,63,827 |
|
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग |
पहली खुराक |
16,76,26,429 |
|
दूसरी खुराक |
8,58,84,392 |
|
|
60 वर्ष से अधिक |
पहली खुराक |
10,56,78,041 |
|
दूसरी खुराक |
6,11,17,334 |
|
|
योग |
97,65,89,540 |
|
पिछले 24 घंटों में 19,788 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,34,19,749 है।
परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.10 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है।

पिछले लगातार 112 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है।
पिछले 24 घंटों में कुल 14,146 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। जो बीते 229 दिनों में मरीजों की न्यूनतम संख्या है।

सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 2 लाख से नीचे आ चुकी है और इस समय यह 1,95,846 है, जो 220 में दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.57 प्रतिशत हैं।

देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,00,123 जांच की गईं। भारत ने अब तक 59.09 करोड़ से अधिक (59,09,35,381) नमूनों की कोविड जांच की है।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.42 प्रतिशत है, जो पिछले 114 दिनों में 3 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.29 प्रतिशत है। वह भी पिछले 48 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 131 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en