Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 56 करोड़ के पड़ाव के पार पहुंचा

clean-udaipur भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 56 करोड़ के पड़ाव के पार पहुंचा
News Agency India August 02, 2021 01:19 AM IST

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 56 करोड़ के पड़ाव के पार पहुंचा

कोविड-19 टीकाकरण कवरेज कल 56 करोड़ के पड़ाव के पार पहुंच गया। आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 62,67,149 सत्रों के जरिये टीके की कुल 56,06,52,030 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों में 55,05,075 खुराकें लगाई गईं।  

ब्योरा इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,51,471

दूसरी खुराक

81,39,176

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,82,91,828

दूसरी खुराक

1,23,10,279

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

20,53,38,194

दूसरी खुराक

1,66,89,475

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

11,96,50,340

दूसरी खुराक

4,68,78,435

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

8,20,88,223

दूसरी खुराक

4,09,14,609

योग

56,06,52,030

 

सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

भारत में रिकवरी दर 97.52 प्रतिशत है। यह मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,14,85,923 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 37,169 मरीज स्वस्थ हुये हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00134G6.jpg

 

भारत में पिछले 24 घंटों में कुल 35,178 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

 

लगातार 52 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0029TD1.jpg

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,67,415 दर्ज की गई है, जो 148 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.14 प्रतिशत रह गये हैं, जो मार्च 2020 के बाद देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सबसे कम है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003OB6A.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 17,97,559 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 49.84 करोड़ से अधिक (49,84,27,083) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.95 प्रतिशत है, जो पिछले 54 दिनों में तीन प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी 1.96 प्रतिशत रही, जो पिछले 23 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 72 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004DISX.jpg

 

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS