Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 54.58 करोड़ के पार

clean-udaipur भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 54.58 करोड़ के पार
News Agency India August 02, 2021 01:19 AM IST

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 54.58 करोड़ के पार

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 54.58 करोड़ के पार पहुंच गया है।  सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 61,54,235 सत्रों के जरिये टीके की कुल 54,58,57,108 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 17,43,114 खुराकें लगाई गईं।

 

ब्योरा इस प्रकार हैः

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,50,751

दूसरी खुराक

81,00,615

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,82,78,787

दूसरी खुराक

1,21,73,133

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

19,68,99,466

दूसरी खुराक

1,54,10,416

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

11,73,89,912

दूसरी खुराक

4,57,91,230

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

8,11,53,834

दूसरी खुराक

4,03,08,964

योग

54,58,57,108

 

 

सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

भारत में रिकवरी दर 97.48 प्रतिशत है।

महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,14,11,924 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 35,909 मरीज स्वस्थ हुये हैं।

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001WV5K.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 32,937 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

 

लगातार 50 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002FY85.jpg

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,81,947 दर्ज की गई है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.18 प्रतिशत रह गये हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0034J31.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,81,212 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 49.48 करोड़ से अधिक (49,48,05,652) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 2.01 प्रतिशत और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.79 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 21 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे कायम है और 70 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0045K5M.jpg

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS