पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 58,42,530 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 111.40 करोड़ (1,11,40,48,134) के पार पहुंच गया। इसे 1,14,01,023 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः
स्वास्थ्य कर्मी |
पहली खुराक |
1,03,80,192 |
दूसरी खुराक |
93,17,204 |
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी |
पहली खुराक |
1,83,73,803 |
दूसरी खुराक |
1,61,44,615 |
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग |
पहली खुराक |
43,05,85,042 |
दूसरी खुराक |
16,59,93,869 |
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग |
पहली खुराक |
17,78,11,757 |
दूसरी खुराक |
10,35,94,850 |
|
60 वर्ष से अधिक |
पहली खुराक |
11,14,37,662 |
दूसरी खुराक |
7,04,09,140 |
|
योग |
1,11,40,48,134 |
पिछले 24 घंटों में 12,403 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,38,26,483 है।
परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.26 प्रतिशत है।
लगातार 139 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।
पिछले 24 घंटों में कुल 11,850 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।
इस समय सक्रिय मामले 1,36,308 है, जो 274 दिनों में न्यूनतम है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,66,589 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 62.23 करोड़ से अधिक (62,23,33,939) जांचें की गईं हैं।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.05 प्रतिशत है, जो पिछले 50 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.94 प्रतिशत है। वह भी पिछले 40 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और लगातार 75 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en