Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / नए कोरोना रोगी की अफवाहें है गलत, शाम तक कुल 15 कोरोना रोगी, हो रही है मैराथन स्कैनिंग !

clean-udaipur नए कोरोना रोगी की अफवाहें है गलत, शाम तक कुल 15 कोरोना रोगी, हो रही है मैराथन स्कैनिंग !
News Agency India May 04, 2020 02:08 PM IST

नए कोरोना रोगी की अफवाहें है गलत, शाम तक कुल 15 कोरोना रोगी, हो रही है मैराथन स्कैनिंग !

आज शाम तक कोई कोरोना का नया केस नहीं, उदयपुर प्रशाषन जुटा है मैराथन स्कैनिंग में !

2 अप्रैल 2020 के दिन शाम को उदयपुर के सवीना इलाके में 1 महिला कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 5 अन्य रिश्तेदारों में कोरोना होने की अगले दिन सुबह पुष्टि हो गयी।

इसके पहले दिन रात को ही इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था और सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है। इसके बाद अगले दिन उदयपुर प्रशासन की मेडिकल टीम सवीना के आसपास के 5 किमी एरिया में कोरोना स्क्रीनिंग के लिए युद्ध स्तर पर जुटी हुई है। साथ ही आज मेडिकल प्रशाषन ने 2410 टीम बनाकर 36305 घरों पर कोरोना सर्वे किया गया जिसमें 162517 लोगों में 861 लोगों में छोटी मोटी बीमारी के लक्षण पाए गए है लेकिन किसी मे भी सांस संबंधित बीमारी के लक्षण नही पाए गए है।

इसके अलावा हॉस्पिटल के आउटडोर में 5019 लोगों को स्क्रीन किया गया जिसमे 591 लोगों में अन्य बीमारी के लक्षण पाए है।

इसके साथ ही उदयपुर के लोगों के बीच कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 16 कही जा रही है जो बिल्कुल निराधार है। खुद उदयपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश खराड़ी ने न्यूज़ एजेंसी इंडिया के इनपुट हेड दिनेश भट्ट को उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगीयो की संख्या आज शाम 5 बजे तक 15 बताई है और कहा है जो मीडिया संख्या 16 बता रहे है वो कृपया जल्द इसका खंडन कर दे।

बाबरमाल जावर माइंस क्षेत्र से कोरोना पॉजिटिव रोगी लाने की अफवाह है ,केवल सस्पेक्ट होने की वजह से उदयपुर ला रहे क्योंकि वे उदयपुर सवीना रोगी का रिश्तेदार था।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS