तृणमूल काँग्रेस ने लाइट बंद करने वालों को चिन्हित करने की धमकी देकर रची साजिश !
डॉक्टरों, नर्सों और पुलिस जैसे कोरोना योद्धाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आग्रह किया गया कि 5 अप्रैल 2020 के दिन रात 9 बजे को लाइट बंद कर दीया, मोमबत्ती, टॉर्च और मोबाइल की फ़्लैश लाइट जला कर कोरोना वारियर्स का उत्साहवर्धन करना चाहिए।
इस पर भी पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार तानाशाही करती नज़र आयी और बंगाल में कोरोना की महामारी पर भी राजनीतिक रोटिया सेकने में पीछे नही रही। सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस पर आरोप लगा है कि पार्टी रविवार (अप्रैल 5, 2020) को उन सभी घरों को चिह्नित करेगी, जहाँ लाइट्स ऑफ किए जाएँगे। साथ ही धमकी भरे अंदाज़ में आज रात 9 बजे लाइट ऑफ करने वालों के दरवाजों पर निशान लगाने की बात भी कही गई है। तृणमूल से जुड़े प्रसून भौमिक की फेसबुक पोस्ट देखकर तो ऐसा ही प्रतीत होता है।
प्रसून भौमिक ने अपने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे ऐसे लोगों के घरों के दरवाजे पर निशान लगा कर चिह्नित किया जाएगा, जहाँ लाइट्स ऑफ होंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या होती रही है। वहाँ ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने और भाजपा की रैलियों में भाग लेने वालों के ख़िलाफ़ तृणमूल कार्यकर्ता खुलेआम गुंडागर्दी करते हैं। प्रसून ने दावा किया है कि 5 अप्रैल को जिन घरों की लाइट्स ऑफ होंगी, उनके दरवाजे पर चॉक से निशान बनाया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग इस पर ध्यान नहीं देंगे, उनके आवासों को एक चाक द्वारा चिह्नित किया जाएगा।