तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को द ग्रेट खली की बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने को लेकर शिकायत की!
तृणमूल कांग्रेस ने पहलवान द ग्रेट खली की बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने को लेकर शिकायत की है । तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि पहलवान द ग्रेट खली विदेशी नागरिक है।तृणमूल कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि खली अमेरिकी नागरिकता रखते है। इसलिए, एक विदेशी को भारतीय मतदाताओं के दिमाग को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।तृणमूल कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि पहलवान द ग्रेट खली ने बीजेपी उम्मीदवार अनुपम हज़ार के लिए रोड शो किया है