Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / वक़्त आ गया घर पर भी मास्क पहनने का ,सरकार ने चेताया !

clean-udaipur वक़्त आ गया घर पर भी मास्क पहनने का ,सरकार ने चेताया !
News Agency India April 02, 2021 08:11 PM IST

वक़्त आ गया घर पर भी मास्क पहनने का ,सरकार ने चेताया !

कोरोना की दूसरी लहर का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। देश में कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी की है। जिसके अनुसार अब घर पर भी मास्क पहनने का वक्त आ गया है। इसके साथ ही लोगों से बहुत ज्यादा जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की बात कही गई है, ताकी ट्रांसमिशन की चेन को तोड़ जा सके। इसके पहले सरकार ने घर से बाहर निकलने पर ही मास्क पहनने की सलाह दी थी।

सोमवार को नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बातें कही है । साथ ही उन्होंने कहा कि घर में यदि कोई व्यक्ति संक्रमित है तो उसे मास्क लगाना ही चाहिए, पर संक्रमण की स्थिति को देखते हुए अब वक्त आ गया है कि लोगों को घर के अंदर भी मास्क लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि घर का कोई सदस्य संक्रमित हो और हमें पता ना हो। ऐसे में सिर्फ बाहर ही नहीं, घर के अंदर भी मास्क लगाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि संक्रमण का शिकार हुए लोगों को सीधे अस्पताल जाने पर जोर नहीं देना चाहिए, वे कोविड आइसोलेशन सेंटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसा नहीं करने पर संक्रमण दूसरों को भी फैला सकता है। इससे पहले कहा गया था कि बाहर निकलते वक्त ही मास्क पहनना जरूरी है , लेकिन अब वो ये कहना चाहते हैं कि वक्त आ गया है कि घर पर भी सभी मास्क पहने रहें। उन्होंने आगे कहा कि जो व्यक्ति संक्रमित है उसके लिए मास्क पहनना अनिवार्य है, लेकिन घर के अन्य हिस्से में रह रहे लोगों को भी मास्क लगाना चाहिए।

दूसरी तरफ एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अगर किसी शख्स को कोविड के कोई भी लक्षण हों तो आप खुद को घर में आइसोलेट करें, रिपोर्ट आने का इंतजार न करें। कई बार RT-PCR टेस्ट नेगेटिव भी आ सकता है क्योंकि उसकी संवेदनशीलता 100% नहीं है। उस स्थिति में भी मानकर चलना चाहिए कि आपको कोविड है और उसका इलाज करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कई मरीज ऐसे हैं, जिनको दिक्कत नहीं रहती फिर भी घबराहट में भर्ती हो जाते हैं। अगर किसी को ज्यादा दिक्कत नहीं है तो उसे घर पर रह कर खुद का इलाज करवाना चाहिए।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS