Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर जिले में तीन उप स्वास्थ्य केन्द्र बनेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

clean-udaipur उदयपुर जिले में तीन उप स्वास्थ्य केन्द्र बनेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र
News Agency India July 02, 2021 03:02 AM IST

उदयपुर जिले में तीन उप स्वास्थ्य केन्द्र बनेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

जयपुर, 20 जुलाई। प्रदेशभर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के क्रम में राज्य सरकार ने उदयपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में तीन उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी) में क्रमोन्नत करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।

प्रस्ताव के अनुसार, उदयपुर की पंचायत समिति गिर्वा में उप स्वास्थ्य केन्द्र, बलीचा पंचायत समिति लसाड़िया में उप स्वास्थ्य केन्द्र, टेकण तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र, बुडेल (झल्लारा) जिला उदयपुर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत किया जाएगा। इन स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा सेवाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए 27 नवीन पदों के सृजन तथा मैन विद मशीन के माध्यम से एक व्यक्ति की सेवाएं लेने को भी स्वीकृति दी गई है।

चिकित्सा विभाग की ओर से तीनों नव क्रमोन्नत पीएचसी के लिए चिकित्साधिकारी के एक-एक पद, नर्सिंग श्रेणी-द्वितीय और वार्ड ब्वाय के दो-दो, महिला स्वास्थ्य दर्शिका, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और सफाई कर्मचारी के एक-एक पद सहित कुल 27 पद सृजित होंगे। साथ ही, तीनों पीएचसी में मैन विद मशीन के रूप में एक-एक व्यक्ति की सेवाएं ली जाएंगी।

गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी तथा युवाओं के लिए मेडिकल सेक्टर में राजकीय सेवा में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS