सेक्टर 4 निवासी एक ही परिवार के तीन की दर्दनाक मौत हुई दर्दनाक हादसे में !
राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र कितेला गांव के पास गौमती-उदयपुर फोरलने पर ट्रक और कार की भिडन्त में मौके पर ही कार में सवार वृद्ध दंपत्ति की मौत हो गयी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि कार चालक वृद्ध दंपत्ति के दामाद को घम्भीर चोटें आयी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बीच से पिचक गयी और कार में पूरा का पूरा परिवार फंस गया।
घटना स्थल पर चारभुजा थानाधिकारी भरतसिंह राजपुरोहित एवं गौमती चौकी से जाप्ता के साथ पहुंचे और लोगों की मदद से कार के दरवाजे काट कर क्षतविक्षत हुए दंपत्ति के शवों व घायलों को बाहर निकाला और घायल बेटी को 108 एम्बुलेंस से आरके जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।कार से पूरा परिवार अजमेर के किशनगढ़ में रिश्तेदार की शादी में भाग लेकर उदयपुर की ओर लौट रहा था।
इसी बीच कितेला मोड़ के समीप सामने से तेज गती में आ रहे ट्रक से आमने-सामने भीडंत हो गई. भीड़ंत में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में हिरण मगरी सेक्टर 4 उदयपुर निवासी लालचंद (68) पुत्र राधाकृष्ण वर्मा, उनकी पत्नी संतोष (65) पत्नी लालचंद की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी बेटी प्रीति वर्मा (45) पत्नी दर्शन वर्मा वीरेन्द्र वर्मा को गंभीर हालत में आरके जिला चिकित्सालय रवाना किया गया लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं कार चालक वृद्ध दंपत्ति के दामाद दर्शन वर्मा को चोटें आई है. पुलिस ने तीनों के शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है जिनकी सोमवार को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है.