नई दिल्ली, 08 मई 2022 : दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इसमें एक नाम है तबरेज खान है जो इससे पहले शांतिदूत होने का दिखावा करते हुए पुलिस का साथ दे रहा था। वही इस हिंसा मामले का मुख्य साजिशकर्ता है।
तबरेज का असली चेहरा बेनकाब होने पर पुलिस की भी किरकिरी हो रही है। हाईटेक कही जानी वाली दिल्ली पुलिस शांतिदूत के अंदर के शैतान को जान न पाई। तबरेज शांति वार्ता के मंचों से लेकर सड़क तक पुलिस के साथ दिखता था। अंदर से शैतान और बाहर शांतिदूत बनकर वो लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता था।
इससे पहले मास्टरमाइंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें वह लोगों को शांति का पाठ पढ़ा रहा है। उनसे हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की बात कर रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि वह यह शांति का पाठ दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के साथ पढ़ा रहा था। हालांकि उसकी चालकी चल नहीं पाई और उसे रविवार को क्राइम ब्रांच दिल्ली पुलिस (Delhi Police Crime Branch) ने गिरफ्तार कर लिया।