The Policeman joins Hari Naam Sankirtan, Newcastle UK pic.twitter.com/8LpTeKyORS
— Iskcon,Inc. (@IskconInc) July 25, 2019
वीडियो : जब कृष्ण भजन में नाचने लगे अंग्रेज़ पुलिस वाले !
कृष्ण दर्शन और भक्ति का संसार बहुत बड़ा है।
कृष्ण भक्ति में देश ,धर्म और विचारों की सीमाएं समाप्त हो जाती है और कृष्ण भजनों में ऐसा रास और रस होता है कि कोई भी हो सुनकर झूम उठता है चाहे उसे वे भजन समझ आ रहे हो या नहीं। कृष्ण भक्ति में इस्कॉन नामक संगठन समूचे विश्व में कृष्ण दर्शन को बढ़ावा दे रहा है। इस्कॉन के भक्त आपको दुनिया के हर कोने में मिल जाएंगे। इन भक्तों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और एक ऐसे ही वीडियो में जब अँग्रेज कृष्ण भक्त हरे कृष्णा भजन सड़क पर गाते है तो वहाँ उपस्थित पुलिस कर्मी भी अपने आप को रोक नहीं पाते है और झूम कर भक्तों के साथ नाचने लगते है। घटना इंग्लैंड के न्यूकैसल शहर की है।
वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।