न्यूनतम समर्थन मूल्य एक हजार 975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी गेहॅू की खरीद
जयपुर, 13 जनवरी। प्रदेश में आगामी रबी विपणन वर्ष 2021-22 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य 1 हजार 975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूॅ की खरीद की जायेगी।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव नवीन जैन बुधवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहॅू की खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे थे। उन्होनें बताया कि कृषि विभाग द्वारा जारी कृषि उत्पादन कार्यक्रम के तहत प्रदेश में लगभग 108 लाख मैट्रिक टन गेहूॅ की पैदावार होने की संभावना बताई है। उन्होनें बताया कि वर्ष 2020-21 के दौरान ई-प्रोक्योरमेन्ट के तहत कोई कार्य नहीं हुआ लेकिन इस रबी विपणन वर्ष 2021-22 मेें ई-प्रोक्योमेन्ट के तहत समस्त कार्यवाही निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिये सम्बन्धित अधिकारियोें को निर्देश प्रदान किये जा चुके है।
शासन सचिव ने बताया कि समस्त खरीद प्रक्रिया के प्रभावी रूप से नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक हेतु दिशा-निर्देश जारी करने का निर्णय लिया है। उन्होेंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार परिवहन दरों के निर्धारण एवं मण्डी लेबर चार्जेज के निर्धारण हेतु राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें इन दरों के निर्धारण के लिए एक विशेषज्ञ उप समिति का गठन कर लिया गया है। उप समिति द्वारा आगामी 2 फरवरी को राज्य स्तरीय समिति को रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर आगामी रबी विपणन वर्ष 2021-22 में दरों का निर्धारण किया जाएगा। गेहॅू की खरीद से जुड़े हुए विभिन्न बिन्दुओं सहित खरीद कीमतों पर बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में अतिरिक्त खाद्य आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, प्रबन्ध निदेशक, राजफैड सुषमा अरोड़ा, महाप्रबन्धक, एफ.सी.आई. संजीव भास्कर सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk