नई दिल्ली,05 फरवरी 2022 : भारतीय जांच एजेंसी ने 1993 मुंबई ब्लास्ट के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बकर को UAE से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी में UAE की एजेंसियों से भी सहयोग मिला है और भारतीय एजेंसिया जल्द उसे भारत लाने का प्रयास करेंगी।
आतंकी अबु बकर को अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से भारतीय एजेंसीज कई दिनों से नजर बनाए हुए थी और ऑपरेशन चलाया जा रहा था। कई दिनों से अबू बकर पाकिस्तान और UAE में छिपा फिर रहा था।
1993 में मुंबई के 12 अलग-अलग जगहों पर धमाके हुए थे, जिनमें 257 लोग मारे गए थे और करीब 713 लोग घायल हुए थे।सीरियल ब्लास्ट में करीब 27 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।
इससे पहले 2019 में भी भारतीय एजेंसियों ने UAE से ही मुंबई ब्लास्ट के जिम्मेदार आतंकी अबु बक्र को गिरफ्तार किया था। लेकिन दस्तावेज कम होने से उस पर आरोप साबित नहीं हो पाए,जिससे UAE के अधिकारियों ने उसे रिहा कर दिया था।
अबु बकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकियों को हथियार सप्लाई करने और विस्फोटकों की ट्रेनिंग देने जैसी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। मुंबई ब्लास्ट का आतंकी अबु बकर मुंबई ब्लास्ट के दौरान भारी मात्रा में आरडीएक्स भारत में लाया था। बकर खाड़ी देशों से सोना, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स की तस्करी करके मुंबई लाता था। जिसके बाद 1997 में उसके खिलाफ एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था।