उदयपुर में आपसी विवाद में दो गुट आपस में भिड़े,बाइक में लगाई आग !
उदयपुर के दिवानशाह कॉलोनी में देर रात दो गुट आपस में भीड़ गए और आपस में चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे दिया। मारपीट में दो महिलाओं सहित अन्य दो को चाकू की चोट आयी है जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल से छुटटी दे दी गयी है।
सूत्रों के अनुसार दिवानशाह कॉलोनी में रहने वाले दो गुटों के लड़के 28 अक्टूबर 2019 की शाम मस्तान बाबा की दरगाह में जियारत करने गए थे। पूर्व में भी इन दोनों गुटों में विवाद था और मस्तान बाबा की दरगाह में किसी बात को लेकर दोनों गुटों में बहस और हाथापायी हो गयी। इस पर दोनों गुटों के लोग देर रात दिवानशाह कॉलोनी में एकत्रित हुए और आपस में लड़ पड़े। लड़ाई के दौरान चाकूबाजी की घटना में चार लोगो को चोट आयी है। दोनों पक्षों की ओर से सूरजपोल थाने में मुकदमा दर्ज़ करवाया गया है।
घटना में असलम हुसैन,रेहान हुसैन , परवीन बानो,नसीम बानो ,शाहिद आफरीदी,मोहसिन खान और शाहरुख़ खान के नाम सामने आये है।