नगर पालिका आम चुनाव में आचार संहिता में स्ट्रीट लाइट का जारी किया टेण्डर, नोटिस हुआ जारी !
नगरपालिका आम चुनाव 2021 में आचार संहिता के बावजूद राजस्थान हाउसिंग बाेर्ड की तरफ से सलूंबर में 3.53 लाख रूपये की एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का टेेंडर जारी किया गया था,जिस पर संज्ञान लेते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर ने हाउसिंग बाेर्ड के उपायुक्त काे नाेटिस जारी किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी बुनकर ने उपायुक्त (राजस्थान आवासन मण्डल,उदयपुर ) काे नाेटिस देते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयाेग,राजस्थान ने फतहनगर-सनवाड़, सलूंबर और भींडर में पालिका चुनावों की घोषणा 5 जनवरी 2021 काे की गयी थी और चुनावों की घोषणा के साथ ही सम्बंधित नगरपालिका क्षेत्र में आचार संहिता प्रभावी हाे गई थी और 8 फरवरी 2021 काे पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव हाेेने तक प्रभावी है ।
उसके बावजूद 27 जनवरी 2021 काे सलूंबर में आवासीय याेजना में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निविदा जारी कर दी। जो कि आचार संहिता का उल्लंघन हाेकर गंभीर अपराध हैं। इस मामले में राजस्थान हाउसिंग बाेर्ड से स्पष्टीकरण माँगा गया है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk