18 जनवरी से खुलेंगे तकनीकी शिक्षण संस्थान,शिक्षण संस्थान रखेंगे हेल्थ प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान !
जयपुर, 12 जनवरी। राज्य सरकार द्वारा आदेशानुसार तकनीकी शिक्षण संस्थान यथा राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय जोधपुर के अधीन संचालित समस्त राजकीय, निजी एवं स्वायत्तशाषी शिक्षण संस्थानों को हेल्थ प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखते हुए 18 जनवरी से खोले जाने के निर्देश जारी किये गऎ हैं।
सयुंक्त शासन सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग ने बताया कि आदेश के अनुसार शिक्षण संस्थानों में सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क सहित अन्य हैल्थ प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ करने के विषय पर गृह विभाग के संदर्भित ओदश/दिशा-निर्देश (प्रतियां सलंग्न) की पालना संचालन केन्द्र को सुनिश्चित करनी होगी।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk