जिला प्रशासन जोधपुर का नवाचार,कोविड-19 से बचाव की शपथ लें और प्राप्त करें डिजिटल सर्टिफिकेट !
जयपुर, 26 मई : जोधपुर जिला प्रशासन ने कोविड-19 महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए एक और नवाचार किया है। अपने आप में अनूठा यह प्रयास आमजन को कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूक कर रहा है। साथ ही बड़ी संख्या में लोग इस मुहिम से बहुत ही आसान तरीके से जुड़कर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शपथ लेने को उत्साहित नजर आ रहे है।
जोधपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देशन में सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय जोधपुर ने इस नवाचार की रूपरेखा तैयार की है। साथ ही सूचना एवं प्रौद्योगिकी और संचार विभाग जोधपुर के सहयोग से इसको तैयार किया गया है। इसमें जोधपुरवासी कोरोना वॉरियर के रूप में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए बढ़-चढ़ कर शपथ ले रहे है।
यह शपथ जिला प्रशासन जोधपुर के ऑफिसियल वेब पेज एवं फेसबुक पेज सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म पर उपलब्ध है। व्यक्ति इस पर ऑन लाइन शपथ लेगें जिसका उन्हें एक डिजिटल सर्टिफिकेट भी जारी किया जा रहा है।
इस लिंक पर क्लिक कर ले सकते हैं शपथ -
आमजन http://covid19jodhpur.org/pledge/ पर कोरोना वारियर्स के रूप में शपथ ले सकते हैं और जिला प्रशासन की ओर से जारी डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके शुभारंभ के साथ ही लोगों में इसमें खासी रूचि दिखाई और महज एक दिन में हजारों लोग शपथ लेकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूक नागरिक की भूमिका निभाते दिख रहे है।
Disclaimer :All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.