Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / ताज लेक पैलेस चला रहा अवैध नाव,ओबेरॉय उदय विलास और लीला होटल भी नहीं करता पालन नियमों का !

ताज लेक पैलेस चला रहा अवैध नाव,ओबेरॉय उदय विलास और लीला होटल भी नहीं करता पालन नियमों का !
News Agency India January 01, 2020 07:20 PM IST
ताज लेक पैलेस की बिना नंबर की नाव

ताज लेक पैलेस की बिना नंबर की नाव

न तो नाव पर नंबर और न ही सेफ्टी जैकेट का प्रयोग नाविक द्वारा !

न तो नाव पर नंबर और न ही सेफ्टी जैकेट का प्रयोग नाविक द्वारा !

ताज लेक पैलेस चला रहा अवैध नाव,ओबेरॉय उदय विलास और लीला होटल भी नहीं करता पालन नियमों का !

उदयपुर की पीछोला झील में हो रहे गड़बड़ झालो और झीलों पर होटल वालों द्वारा किये गए कब्ज़ों की विस्तृत खबर न्यूज़ एजेंसी इंडिया ने 28 जनवरी 2018 को अपने पाठकों तक पहुचायी थी जिसमे न केवल होटल वालो द्वारा पीछोला में अवैध नावों का संचालन का ज़िक्र था बल्कि अवैध नावों के फोटो,वीडियो के साथ नावों में रेस्टोरेंट के साथ शराब परोसे जाने की सूचना भी दी गई थी। साथ ही अपने पाठकों को सबसे पहले बता दिया कि कुछ नाव जिस्मफरोशी के लिए देर रात किराये भी दी जाती है।

इसी क्रम में पीछोला में होटल ताज लेक पैलेस और ट्राइडेन्ट ओबेराय पैलेस होटल ऐसी नावो का संचालन कर रहे है जिनमे मानकों के अनुसार नाव के दोनों ओर नंबर नहीं लिखे गए है। न ही इन दोनों होटल वालों के पास मानकों के अनुरूप कोई रेस्क्यू बोट है जो आपात स्थिति में नाव सवारों की मदद कर सके।

होटल ओबेरॉय उदय विलास के नाविक अपनी शेरवानी दिखाने के चक्कर में न तो खुद सेफ्टी जैकेट पहनते है और नहीं ही इनकी सवारियों को इसे पहनने को प्रेरित करते नज़र आते है !होटल ओबेरॉय उदय विलास की नावों पर भी मानकों के अनुसार नाव के दोनों ओर नंबर नहीं लिखे गए है।


इसके साथ ही होटल ताज लेक पैलेस पीछोला में एक पूरी तरह अमानक नाव का प्रयोग करता है जो हरे रंग की फाइबर से बनी बोट है जिस पर दोनों तरफ न तो RTO नंबर है और न ही इसे साफ़ सुथरा रखा जाता है। तय है कि होटल लेक पैलेस की ये नाव पीछोला झील को प्रदूषित कर रही है बल्कि झील की खूबसूरती को धब्बा भी लगा रही है। इसके साथ ही इनकी नावों पर दोनों तरह नंबर नहीं लिख कर प्रादेशिक परिवहन विभाग के नियमों की धज्जियाँ उडा रहा है। महत्वपूर्ण बात ये भी है कि ताज लेक पैलेस की नावों की फिटनेस भी प्रति वर्ष प्रादेशिक परिवहन विभाग द्वारा किया गया है या नहीं या`इस पर भी प्रश्न चिन्ह बना हुआ है ! प्रदुषण नियंत्रण विभाग द्वारा आज तक ताज लेक पैलेस की कचरा परिवहन करने वाली नाव पर कार्यवाही न करना भी संदेह के घेरे में है।

जब परिवहन मंत्री को न्यूज़एजेंसीइंडिया ने इस बारे में अवगत कराया तो उन्होंने इस बावत जल्द ही कार्यवाही करने की बात की है।

होटल वालों की हिम्मत और पैसे के दम पर होने वाले संबंधों की बानगी देखिये कि अभी चार दिन पहले परिवहन विभाग ने तीन होटल की पार्टी बोट को सीज़ कर उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए थे फिर भी आमेट हवेली होटल की नाव अगले दिन सुबह बेख़ौफ़ संचालित हो रही थी।12 जनवरी 2020 तक इनकी नाव सीज़ होने के बाद भी पीछोला में पर्यटकों को घूमा रही थी। (देखे वीडियो) मतलब साफ है कि ये होटल वाले इतने बेख़ौफ़ है कि इन्हें प्रशासन का भय तक नही है या सभी इनके संबधी है ।

 

होटल लीला की नाव जिस पर नंबर नहीं देखे गए !

होटल लीला की नाव जिस पर नंबर नहीं देखे गए !

होटल लीला की नाव का नाविक बिना लाइफ जैकेट नाव पर !

होटल लीला की नाव का नाविक बिना लाइफ जैकेट नाव पर !

होटल द ओबेराय उदय विलास की नाव जिस पर नंबर नहीं देखे गए !

होटल द ओबेराय उदय विलास की नाव जिस पर नंबर नहीं देखे गए !

होटल लीला की नाव होटल के बाहर जिस पर नंबर नहीं देखे गए !

होटल लीला की नाव होटल के बाहर जिस पर नंबर नहीं देखे गए !

HRH ग्रुप की की नाव का नाविक बिना लाइफ जैकेट नाव चलाते हुए !

HRH ग्रुप की की नाव का नाविक बिना लाइफ जैकेट नाव चलाते हुए !

होटल ताज लेक पैलेस की कमरे रूपी पुष्पक नाव बिना मानकों पर पुनर्निर्मित होते हुए !

होटल ताज लेक पैलेस की कमरे रूपी पुष्पक नाव बिना मानकों पर पुनर्निर्मित होते हुए !

होटल ताज लेक पैलेस की नाव जिस पर नंबर नहीं देखे गए !

होटल ताज लेक पैलेस की नाव जिस पर नंबर नहीं देखे गए !

होटल ताज लेक पैलेस की नाव जिस पर नंबर नहीं देखे गए !

होटल ताज लेक पैलेस की नाव जिस पर नंबर नहीं देखे गए !

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS