क्या है कोरोना वायरस के लक्षण,कैसे पहचाने वायरस ग्रसित होने पर शरीर के बदलाव !
वुहान के जिन्यिन्तान हॉस्पिटल में दो दिन पहले तक जिन 99 मरीज़ों को लाया गया था, उनमें सब में निमोनिया के लक्षण थे। इन मरीज़ों के फेफडो में तकलीफ़ पायी गयी थी और फेफड़े की वो जगह, जहां से रक्त में ऑक्सिजन प्रवाह जाता है वहां पानी भर हुआ था। इसी कारण रोगियों को साँस लेने में तकलीफ हो जाती है और रोगी की दम घुट कर मौत तक हो सकती है।
- तेज़ बुखार
- खांसी
- सांस की तकलीफ़
- मांसपेशियों में दर्द
- भ्रम होना
- सर दर्द
- गले में फोड़े की समस्या
- निमोनिया
- किडनी फ़ैल
धूम्रपान करने वाले लोगों के फेफडे कमजोर होते है इसलिए ऐसे लोगों सहित बच्चों और बुड्ढ़ो को सावधानी सबसे ज्यादा रखनी चाहिये। कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना महिलाओं में कम है क्योंकि उनमें एक्स क्रोमोज़ोम और सेक्स हार्मोन की वजह से ज़्यादा प्रतिरोधक क्षमता रहती है।