उदयपुर भाजपा के नेताओं दिखायी अपने संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के प्रति उपेक्षा !
जहाँ एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य पार्टी नेताओं ने रविवार को अपनी 66 वीं पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पार्टी मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी।
वही महान शिक्षाविद् , प्रखर राष्ट्रवादी एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उदयपुर भाजपा ने सूरजपोल स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि दी लेकिन किसी भी भाजपा कार्यकर्त्ता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति के नीचे उनके नाम पर चिपके सफ़ेद कागज़ो की ओर ध्यान नहीं दिया जो चुनाव आचार संहिता के समय चिपकाए गए थे।
चूँकि स्थानीय नगर निगम का बोर्ड भी भाजपा का था लेकिन जिस तरह से सूरजपोल स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा की सफाई और स्थिति पर किसी का ध्यान नहीं गया, निसंदेह यह रवैया उदयपुर भाजपा के नेताओं की अपने संस्थापक के प्रति उपेक्षा दिखाता है।