कानपुर में स्वरा भास्कर के खिलाफ उत्तेजक भाषण के लिए मुकदमा दर्ज !
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों विभिन्न मंचों से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), एनपीआर, एनआरसी के खिलाफ बयान दे रही हैं। हाल ही में जब उनसे NRC के बारे में पूछा गया, तो वह अपने जवाब के कारण ट्रोल का शिकार हो गईं। हालाँकि, अब स्वरा की मुश्किलें ओर बढ़ सकती हैं।
कानपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बख्शी ने कानपुर के सीएमएम -7 के न्यायालय में स्वरा भास्कर के खिलाफ राजद्रोह की शिकायत दर्ज कराई है।
विजय बख्शी ने स्वरा भास्कर के खिलाफ IPC की धारा 124A, 153A, 153B और 505 (2) के तहत शिकायत दर्ज करवायी है। अदालत ने इस मामले में केस दायर करते हुए बयान की तारीख 20 मार्च तय की है।
विजय बख्शी ने कहा -" स्वरा भास्कर भारत सरकार को अस्थिर करने के लिए दोनों संप्रदायों के बीच विवाद पैदा करने के लिए इस तरह के उत्तेजक भाषण देती है। इस वजह से अक्सर लड़ाई होती है। मैंने इसका एक वीडियो भी देखा था, जिसके बाद दिल्ली में दंगे की स्थिति पैदा हो गई थी। इस दंगे में आईबी के हेड कांस्टेबल रतन लाल और अंकित शर्मा मारे गए थे। इन सभी कारणों से मैंने यह मामला दर्ज करवाया है।