सुषमा स्वराज नहीं रहीं ,दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार !
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। मंगलवार रात को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बतौर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने काफी इज्जत कमाई। दुनिया में भारतीय मूल का कोई भी व्यक्ति अगर ट्वीट कर उनसे मदद मांगता तो वह तुरंत जवाब देतीं। ट्विटर पर इतना एक्टिव रहने के बावजूद सुषमा स्वराज ने कभी किसी को फॉलो नहीं किया।