Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर स्मार्ट सिटी का स्मार्ट काम ,सुरजपोल चौराहे पर बिना बाउंड्री खुले में रोपे महँगे हज़ारो के पौधे !

clean-udaipur उदयपुर स्मार्ट सिटी का स्मार्ट काम ,सुरजपोल चौराहे पर बिना बाउंड्री खुले में रोपे महँगे हज़ारो के पौधे !
News Agency India July 02, 2020 09:09 AM IST

उदयपुर स्मार्ट सिटी का स्मार्ट काम ,सुरजपोल चौराहे पर बिना बाउंड्री खुले में रोपे महँगे हज़ारो के पौधे !

उदयपुर के स्मार्ट सिटी के कामों को लेकर जहाँ आमजन में संतुष्टि नहीं है वही कामों की गुणवत्ता को लेकर भी पब्लिक को रंज है। हालाँकि कई स्मार्ट सिटी के काम ऐसे भी है जिन से कही न कही स्मार्टनेस दिखती है पर स्मार्ट इंस्पेक्शन और स्मार्ट प्लानिंग के अभाव में अधिकारियों की स्मार्ट प्रोजेक्ट की शुभेच्छा गायब हो जाती है। हाल ही में जहाँ विरासत कामों में सुरजपोल दरवाज़े की दीवार गिर गयी जिसकी जिम्मेदारी अभी तक किसके माथे मढ़ी जाय,ये विभाग के अलावा जनता को तय करना है। किन कारणों से उदयपुर की पहचान सुरजपोल दरवाजा गिर गया,ये यक्ष प्रश्न हर उदयपुरवासी का मलाल है ?

खैर अब नंबर सुरजपोल चौराहे का है जिसकी डिज़ाइन को लेकर आमजनों से लेकर वहाँ के व्यापारियों में असंतोष है। कई संगठन इसके विरोध में लामबन्द हो चुके हैं ।

लापरवाही की इंतहा तो ये है कि अब इस चौराहे पर बिना बॉउंड्री (या फेंसिंग) और गेट लगाए महँगे पौधे लगाए जा रहे है। फिलहाल चंपा और बोटल पाम के पौधे लगाए गए है,जिसमे से चंपा को छोड़ पाम के पौधों की पत्तियों को मवेशी आसानी से खा जाते है। इसके साथ ही बॉउंड्री, फेंसिंग और गेट नही होने से इसमें कुत्ते आदि घुस कर खड्डे कर पौधों को नुकसान पहुँचा सकते है। वही गाय और बैल भी पौधों को नुकसान पहुँचा सकते है। सूत्रों के अनुसार बॉउंड्री का काम फ़िलहाल प्रोजेक्ट के स्कोप में नहीं है।

इसके निर्माण के दौरान ही जब 6 महीने पहले न्यूज़ एजेंसी इंडिया की टीम ने प्रोजेक्ट से जुड़े दो अधिकारियों को बॉउंड्री बनाने के लिए आग्रह किया था ,तब से लेकर आज तक कोई जमीनी काम नहीं किया गया है।

जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे के पौधे यूँ ही खराब हो जाएंगे और पेड़ पौधों की वैसे भी इस कंक्रीट के जंगल को ज्यादा जरूरत है।

 

Disclaimer:​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS