वीडियो: सूरजपोल चौराहे की हालत ख़राब,ऊपर से मर्जी आये वो खोद रहा !
सूरजपोल चौराहे से लगभग हर उदयपुर वासी गुजरता है। देखता है बेतरतीब पार्किंग,ठेले नया बनता पार्क और टूटी फूटी सड़क। चुपचाप जाम से निकल उदयपुर निवासी सहित नगर निगम के जिम्मेदार लोग और अधिकारी अपने कर्तव्य को ताक में रख कर निकल लेते है। पहले ही सूरजपोल पार्क के निर्माण के बाद पुलिस चौकी के सामने अब तक ट्यूबवेल लोगों के लिए मौत का खम्भा बन खड़ा है वही शेष अतिरिक्त भूमि को 4 महीने से ज्यादा समय से नगर निगम ने इस पर डामर करने की सुध नहीं ली है।
सूरजपोल चौराहे से टाउन हॉल जाने वाली सड़क के मोड पर सड़क इस कदर टूटी हुई है वाहन रेंग रेंग कर चलते है और सिटी में चलने वाले ऑटो वही खड़े होकर जाम को ओर बढ़ा देते है। रही सही कसर पास ही के होटल वाले मालिक ने बीच चौराहे पर नल कनेक्शन के लिए खड्डा खोदकर पूरी कर दी। जब न्यूज़एजेंसीइंडिया ने वहाँ पहुँच कर पता किया को माजरा सामने आया कि उक्त होटल वाले ने न तो निगम से खड्डा खुदवाने की कोई अनुमति ली और न जलदाय विभाग से।
बानगी देखिये यहाँ उदयपुर में कोई भी मुख्य चौराहे की सड़क को मन मर्जी से खोद देता है और प्रसाशन के कानों तब जूं तक नहीं रेंगती है। पहले ही सूरजपोल लचर काम होने से खून के आंसू रो रहा है और टूटी सड़क के साथ इस तरह की खुदाई चौराहे को बर्बाद करने पर तुली है।