राजस्थान के स्कूलों में 17 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा !
राजस्थान के स्कूलों में 17 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा !
शिक्षा विभाग शैक्षिक कलैण्डर के हिसाब से 17 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश करने की तैयारी में जुटा है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा होने वाली है।
शिक्षको सहित अन्य स्टाफ को 25 जून से स्कूलों में बुलाया जा सकता है। वही विद्यार्थियों को एक जुलाई से बुलाने की योजना है।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर होगा नए सिरे से रिव्यू !
कक्षा दसवीं व बारहवीं की शेष बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग नए सिरे से रिव्यू करेगा। सोशल डिस्टेंस के आधार पर परीक्षा कराने को लेकर विभाग की तैयारी चल रही है। लेकिन लॉकडाउन में बच्चों के परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए आवागमन सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखकर विभाग कोई फैसला लेगा।