जनता कर्फ्यू में भारत का अपार समर्थन,मोदी जी ने की घर रहने की अपील !
कोरोना वायरस के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आज देश में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक 'जनता कर्फ्यू' के दौरान पूरे देश में सन्नाटा छा गया और जनता ने सिद्ध कर दिया कि जब मानव सभ्यता पर बन आती है तो भारत की जनता एक हो जाती है। जनता कर्फ्यू का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र समेत देश के सभी राज्यों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
जनता का,जनता के लिए,जनता के द्वारा लगाए गए इस कर्फ्यू का मकसद कोरोना वायरस को लोगों के बीच फैलने से रोकना है। कोरोना वायरस को बढ़ने से रोक कर संक्रमण की कड़ी रूपी चेन को तोड़ना है। जितने कम लोग घर से निकलेंगे और एक-दूसरे से जितना कम मिलेंगे उतरा ही कोरोना फैलने से कंट्रोल में रहेगा, इसलिए इस जनता कर्फ्यू के आईडिया को लागू किया गया है।
वही देर शाम प्रधानमंत्री मोदी ने अपील कर कहा कि -"केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का जरूर पालन करें। जिन जिलों और राज्यों में Lockdown की घोषणा हुई है, वहां घरों से बिल्कुल बाहर न निकलें। इसके अलावा बाकी हिस्सों में भी जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें।"
क्या बंद नहीं रहेगा ?
1 . अस्पताल और दवा की दुकानें
2. फल, सब्ज़ी, किराना
3. कुकिंग गैस की सप्लाई
4. दूध के बूथ
5. सीमित सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट
6. ATM और बैंक
7. टेलीकॉम सेवा
8. खाने की होम डिलिवरी
9. ई कॉमर्स