Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / गाईडलाइन्स का उल्लघंन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी-महानिदेशक पुलिस अपराध !

clean-udaipur गाईडलाइन्स का उल्लघंन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी-महानिदेशक पुलिस अपराध !
News Agency India August 02, 2020 01:28 PM IST

गाईडलाइन्स का उल्लघंन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी-महानिदेशक पुलिस अपराध !

जयपुर, 27 अगस्त: प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 5 लाख 62 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान कर 8 करोड 41 लाख रूपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

महानिदेशक पुलिस अपराध एमएल लाठर ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 2 लाख 24 हजार से अधिक, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 12 हजार 92, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 3 लाख 24 हजार 305 व्यक्तियों के चालान किये गये है। सार्वजनिक स्थलों पर थूकंने वाले, शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा- तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है।

उन्होंने बताया कि निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाईन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर 3 हजार 616 एफआईआर दर्ज कर अब तक करीब 7 हजार 860 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत 8 लाख 60 हजार 814 वाहनों का चालान एवं 1 लाख 63 हजार 338 वाहनों को जब्त किया गया एवं करीब 15 करोड़ 61 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

लाठर ने बताया कि प्रदेश में 26 हजार 87 व्यक्तियों को सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामले में राजस्थान पुलिस की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 219 मुकदमे दर्ज कर 300 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है एवं 229 को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS