सेन्ट पाॅल्स स्कूल का धमाका,31 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन !
उदयपुर हाल ही में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सेन्ट पाॅल्स स्कूल के 31 विध्यार्थीयो का चयन राज्य स्तर पर हुआ है। प्राचार्य फादर बसील मकवाना ने बताया कि स्कूल के क्रिकेट अंडर-19 टीम में शहरी जिला स्तर पर प्रथम व जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -19 छात्रा लॉन टेनिस में प्रथम व व्यक्तिगत स्पर्धा में हर्षा भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लाॅन टेनिस अंडर -14 छात्र की टीम ने प्रथम स्थान व व्यक्तिगत में भी नव्य भट्ट ने प्रथम व कृतिश भण्डारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बास्केटबाॅल छात्रा 19-वर्ष में टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । जिम्नास्टिक अंडर -14 छात्र की टीम ने द्वितीय स्थान व व्यक्तिगत स्पर्धा में जयदेव सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। जूडो अंडर -14 छात्रा में याशिका सोनी ने स्वर्ण पदक व कुश्ती अंडर-14 छात्र में हिमांक कोठारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया । लाॅन टेनिस अंडर -14 छात्र की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।व्यक्तिगत स्पर्धा में भी स्कूल के नन्दिनी राठौड व गीत कपूर ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया । जिम्नास्टिक अंडर -17 छात्रा वर्ग में मानसी शर्मा ने तीन रजत पदक प्राप्त किये व उत्कर्ष शर्मा व राज कुमावत ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बैडमिन्टन अंडर -14 व अंडर 17 वर्ष छात्र वर्ग में स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।ार्ग लाॅन टेनिस अंडर -17 छात्र की टीम ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया । तैराकी में भी अंडर 17 छात्र वर्ग में 100, 200 बैक व 400 आई.ऍम.ए. में स्वर्ण पदक व प्रियांश चौधरी ने 50 बैक, 50 फ्लाई में स्वर्ण व 100 बैक में सिल्वर व अंडर -19 छात्र में हर्षित साहु ने 50, 100, 200 बैक में रजत पदक प्राप्त किया । अंडर 14 छात्र तैराकी में स्कूल की टीम ने रिले में स्वर्ण पदक प्राप्त किया । टीम में यथार्थ सुखवाल ने एक स्वर्ण व एक रजत व दो कांस्य पदक ,मनस्वी सुखवाल ने एक स्वर्ण व एक कांस्य, नींव चौधरी व दक्ष अग्रवाल ने 1-1 स्वर्ण व अंडर 14 छात्र वर्ग में मनस्वी सुखवाल ने एक कांस्य पदक प्राप्त किया । टेबल टेनिस अंडर -19 छात्र टीम ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया ।