तेल व तिलहन के स्टॉक की घोषणा तीन दिन के भीतर करनी होगी
जयपुर, 12 अक्टूबर। तेल व तिलहन की कीमतों पर निगरानी रखने के लिए भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के रिफाइनर, सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर, मिलर्स, थोक व्यापारी और स्टॉकिएस्ट को तेल व तिलहन के स्टॉक की घोषणा 3 दिवस के भीतर करनी होगी।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त आयुक्त श्री अनिल कुमार अग्रवाल बताया कि तेल व तिलहन के स्टॉक की घोषणा करने के लिए भारत सरकार द्वारा URL: https://evegoils.nic.in/eosp/login लिंक उपलब्ध करवाया गया है। लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से स्टॉक की घोषणा की जा सकती है। घोषणा के लिए 3 दिन का समय दिया गया है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en