Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / स्टेट जीएसटी एंटी ईवेजन ने पकडा 44.60 करोड रुपये के फर्जी जीएसटी बिलों का घोटाला

clean-udaipur स्टेट जीएसटी एंटी ईवेजन ने पकडा 44.60 करोड रुपये के फर्जी जीएसटी बिलों का घोटाला
News Agency India March 02, 2021 04:57 PM IST

स्टेट जीएसटी एंटी ईवेजन ने पकडा 44.60 करोड रुपये के फर्जी जीएसटी बिलों का घोटाला

जयपुर 24 मार्च। मुख्य आयुक्त अभिषेक भगोतिया के निर्देशन में अतिरिक्त आयुक्त, जयपुर जोन-प्रथम विनोद कुमार पुरोहित ने जयपुर में पंजीकृत फर्मों पर कार्यवाही करते हुए 44.60 करोड रूपये़ के फर्जी जीएसटी बिलों का घोटाला उजागर किया है।

पुरोहित ने बताया कि राज्य जीएसटी एंटी ईवेजन जयपुर जोन-प्रथम के उपायुक्त श्री अनिल दाधीच ने ऑनलाईन डाटा विश्लेषण एवं फील्ड रिपोर्ट के आधार पर सहायक आयुक्त रवि प्रकाश शर्मा,विनोद कुमार गुप्ता एवं प्रवीण कुमार मीणा तथा राज्य कर अधिकारी महेश यादव, पवन शर्मा एवं हेमन्त कुमार शर्मा की दो टीमें गठित की थी। इन टीमों ने जयपुर में जीएसटी पंजीकृत छह करदाता फर्मों मैसर्स रोयलएक्सपोर्ट्स, रोयल एन्टरप्राईजेज, एशिया बिटुमिन प्रोडक्ट, मूंजा ट्रेडर्स, श्री एन्टरप्राईजेज एवं श्रीगणेश ट्रेडर्स के यहॉं सर्वेक्षण एवं जाँच कार्यवाही की। उक्त फर्मो के घोषित पतों पर कारोबार स्थल एवं व्यावसायिक गतिविधियाँ अस्तित्व में नहीं पायी गई तथा फर्मों द्वारा कारोबार स्थल के मालिक का फर्जी व कूटरचित सहमति/अनापत्ति प्रमाण-पत्र व विद्युत बिल प्रस्तुत कर जीएसटी पंजीकरण प्राप्त किया जाना पाया गया।

विभाग द्वारा जाँच में पता चला की उक्त फर्मों द्वारा राज्य के बाहर हरियाणा, दिल्ली एवं पश्चिमी बंगाल में स्थित पंजीकृत करदाताओं को माल की आपूर्ति के बिना बिटुमिन एवं कॉपर स्क्रेप आदि के रुपये 44.60 करोड़ रूपये से अधिक राशि के फर्जी इन्वॉयस जारी कर कुल राशि 7.73 करोड रूपये की फर्जी आईटीसी (आगत कर) अग्रेषित करने का घोटाला पाया गया है। उक्त फर्मों की जॉंच के अनुक्रम में एक अन्य फर्म मैसर्स सुनील ऎन्टरप्राईजेज भी अस्तित्वहीन पायी गई है जिसके द्वारा लगभग 10 करोड़ रुपये के फर्जी इन्वॉयस जारी किये जाकर 1.80 करोड़ रूपये की फर्जी आईटीसी (आगत कर) अग्रेषित की गयी है।

विभाग द्वारा उक्त बोगस फर्मों का पंजीयन निरस्त करने तथा अग्रेषित आईटीसी (आगत कर) की वसूली के क्रम में आवश्यक विधिक एवं दाण्डिक कार्यवाही नियमानुसार अमल में लायी जा रही है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS