Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / राज्य सरकार बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध

clean-udaipur राज्य सरकार बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध
Aayushman Bhatt March 21, 2026 10:24 AM IST
जयपुर, 20 मार्च। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहर के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 1757.21 लाख के कार्यों का शिलान्यास तथा तीन विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री कुमावत ने अमृत 2.0 परियोजना के तहत ₹1588.00 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र के जीर्णोद्धार एवं उपचारित जल को जवाई नदी में प्रवाहित करने का कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने अमृत 2.0 परियोजना के तहत 131 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से सिंहप्रस्थ सरोवर पार्क तथा गणेश नगर मेन गेट से आदर्श विद्या मंदिर तक  38.21 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से सी.सी सडक के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी तरह मंत्री श्री कुमावत ने सुमेरपुर नगरपालिका क्षेत्र में गांधी सर्कल, चन्द्रशेखर सर्कल व राजगुरु सर्कल के सौन्दर्यकरण एवं विकास कार्य  का लोकार्पण किया।
 
 इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि आम जनता को इन योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जन जन की सरकार जन के द्वार ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक सड़क, सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री श्री कुमावत ने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS