32 वां राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के अन्तर्गत “नो पैट्रोल विदाउट हेलमेट”की शुरूआत”
जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. राजीव पचार के निर्देशन में चलाये जा रहे 32 वां राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के अन्तर्गत पुलिस उप अधीक्षक यातायात, उदयपुर ने बताया कि दिनांक 20.01.2021 को 32 वां राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के विभिन्न कार्यक्रम श्रृंखला के अन्तर्गत पुनाराम गुर्जर, पुलिस निरीक्षक, यातायात, उदयपुर मय टीम एंव पेट्रोल पम्प संचालको के संयुक्त तत्वाधान में अपने विशेष अभियान नो पैट्रोल विदाउट हेलमेट की आज विधिवत शुरूआत की।
सडक दुर्घटनाओं में हो रहीं असामयिक मौतों को रोकने में हेलमेट का निरंतर प्रयोंग एक कारगर हथियार साबित हो सकता है। ज्यादातर मौतों का कारण सिर मे चोट लगना एवं अत्यधिक रक्त स्त्राव होने से मृत्यु होना ज्ञात आया हैं। सभी पैट्रोल पंप संचालको को पाबंद किया गया, कि दुपहिया वाहन चालक अगर बिना हेलमेट पहने पैट्रोल भरवाने आये तो उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी जाकर जागरूकता पैदा की जावे। न्यु मोटर व्हीकल एक्ट 2020 में बिना हेलमेट वाहन चलाने का जुर्माना एक हजार रूपये है। यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न सरकारी संस्थानो एवं एनजीओ से समन्वय स्थापित कर पुरे माह में आगे भी आमजन को यातायात नियमो की पालना हेतु नवाचार किये जाकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाये जायेंगे।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk