5000 का चालान होने पर लड़के ने टवीटर पर माँगी माफी,SSP आकाश तोमर ने किया चालान माफ़ !
उत्तर प्रदेश के इटावा में एसएसपी आकाश तोमर अपने सख्त और संजीदे रवैये के लिए जाने जाते है। ऐसा एक और उदाहरण पेश करते हुए जब उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक छात्र के मोटरसाइकिल में नंबर प्लेट में एक अंक गायब होने पर 5000 रुपयों का चालान काट दिया। दीपेंद्र यादव नाम के छात्र ने ट्विटर के माध्यम से इटावा के एसएसपी आकाश तोमर से मदद के साथ माफी भी मांगी।
दीपेंद्र यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि, आर्थिक स्थिति ठीक ना होने वजह से वो चालान का 5 हजार रुपये देने की हालत में नहीं है। उसने लिखा, 'मैं पढ़ाई करके शाम को मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहा था कि, तभी रास्ते में चेकिंग के दौरान मुझे रोक लिया गया। मेरी बाइक नंबर प्लेट में एक नंबर हट जाने की वजह से मेरी मोटरसाइकिल का चालान काट दिया गया। सर, मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं, लेकिन मैं इतने पैसे देने में असमर्थ हूं, कृपया मदद करें। ' छात्र ने लिखा कि मैंने देखा और सुना है कि आप लोगों की मदद करते हैं, मेरी भी करें। इस ट्वीट में छात्र ने एसएसपी इटावा आकाश तोमर को टैग कर मदद मांगी।
इसके बाद ट्विटर पर एसएसपी आकाश तोमर ने जब ये ट्वीट देखा, तो संजीदगी दिखाते हुए फौरन उन्होंने चालान को रद्द कर दिया।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk