श्रीलंका में कोरोना संक्रमित शवों के जलाने पर उभरा विरोध !
श्रीलंका में कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत के बाद शवों के अग्नि संस्कार करवाने पर विवाद होता नजर आ रहा है ।आपको बताते चले कि कोरोना महामारी से अब तक श्रीलंका में सात लोगों की मृत्यु हो चुकी है और मृतको में तीन व्यक्ति मुसलमान है।श्रीलंकन अधिकारियों ने इन मुसलमानों के शवों को जलाने के लिए आदेश दिए वहीँ इनके रिश्तेदार अग्नि संस्कार के लिए तैयार नहीं थे और विरोध भी जता रहे थे।
वहीँ दूसरी ओर श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री पवित्रा वाणिअराचछी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से जुड़ी मौत या इसकी संदिग्ध मौत के बाद शवों को दफनाने की बजाय जलाया जाएगा।
वही विश्व स्वास्थ्य संगठन जिसकी विश्वसनीयता पहले ही दाव पर है ,के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत के बाद शव जलाया या दफनाया दोनों जा सकता है।
आपको बताते चले कि श्रीलंका में कोरोना वायरस से अभी तक 200 से ज़्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं। इसके साथ ही सम्पूर्ण श्रीलंका में संक्रमण को रोकने के लिए अनिश्चित कालीन कर्फ़्यू लगा दिया गया है।