Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / देश प्रेम को दर्शाता है उदयपुर का ये हैंडपम्प

clean-udaipur देश प्रेम को दर्शाता है उदयपुर का ये हैंडपम्प
News Agency India March 02, 2021 03:01 AM IST

देश प्रेम को दर्शाता है उदयपुर का ये हैंडपम्प

देश प्रेम केवल वह नहीं जो क्रिकेट मैच में लहराते तिरंगो में नज़र आता है, देश प्रेम वह है जो हर भारतीय की धमनियों में रक्त की तरह संचारित होता है, देश प्रेम वह है जो पाकिस्तान में स्वाभिमान और साहस से भरे अभिनन्दन की तांव देती मुछों से नज़र आता है। देश प्रेम वह है जो विषम परिस्थितियों में सीमा पर खड़े भारतीय सैनिकों की फौलादी छाती से नज़र आता है, देश प्रेम वह है जो एक आम श्रमिक से लेकर संपन्न भारतीय के राष्ट्र गान में नज़र आता है। देश प्रेम वह है जो आँखों से केवल तिरंगें के तीन रंग ही देखता है।
देश प्रेम को परिभाषित करना या शब्दों में वर्णन करना आसान नहीं, यह हृदय से निकलने वाली भाषा है, जो हर भारतीय का हृदय समझता है।

हर आम भारतीय अपने-अपने तरीको से देश प्रेम के जज़्बे को दर्शाता है ।


उदयपुर शहर में आयुर्वेद कॉलेज के पास राडा जी चौराहे पर स्थित एक हैंडपंप देश प्रेम की मिसाल बन गया है और समीप ही पशुओं के पानी पीने की टंकी पर लिखे प्रेरणादायी संदेश जागरूकता फैलाने का माध्यम बन रहे है। इस क्षेत्र पर ऑटो स्टैंड चालकों व स्थानीय कामगारों ने मिलकर हैंडपंप को तिरंगें का सुंदर स्वरूप दे दिया है। जो बहुत ही कलात्मक है। पानी की टंकी पर जो संदेश है पढ़ने वालों को मोटिवेट करते हुए नज़र आते है। इसके साथ ही इस हैंड पंप पर अनुकरणीय सफाई व्यवस्था पूरे शहर के लिए मिसाल बन गयी है।

पत्रकार: जयवन्त भैरविया

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS