कन्टेनमेंट क्षेत्रों पर विशेष ध्यान और कर्फ्यू को सख्ती से लागू किया जाय -मुख्यमंत्री गहलोत !
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस को लेकर अपनी रणनीति समय के अनुसार बदलाव करने में कसर नहीं छोड़ी है। 20 मई की रात ट्वीट कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा - "जिन जिलों में बाहर से आने वाले प्रवासियों की संख्या अधिक है, वहां क्वारैंटीन व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए और बाहर से आने वाले लोगों को आइसोलेशन में रहना चाहिए। होम आइसोलेशन को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए और इसका उल्लंघन करने वालों को सरकार द्वारा निर्धारित आइसोलेशन सेण्टर में भेजा जाना चाहिए।
"जिन जिलों में बड़ी संख्या में प्रवासी आ रहे हैं, जिला स्तर पर परीक्षण सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है । सभी जिलों में, जहाँ प्रवासी बड़ी संख्या में आ रहे हैं और परीक्षण की सुविधा जिला स्तर पर उपलब्ध नहीं है, ऐसी सुविधाओं को जल्द से जल्द विकसित किया जाएगा ।"
"लॉकडाउन 4.0 में, कन्टेनमेंट क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के साथ प्रभावी निगरानी की जानी चाहिए और कर्फ्यू को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। यह निर्देश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टैन्सिंग के मानदंड और मास्क पहनना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाना चाहिए।"