Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / विधानसभा अध्यक्ष एवं मंत्रियों और विपक्षी नेताओं ने राजसमन्द में सुनी रामकथा

clean-udaipur विधानसभा अध्यक्ष एवं मंत्रियों और विपक्षी नेताओं ने राजसमन्द में सुनी रामकथा
News Agency India July 02, 2021 12:47 AM IST

विधानसभा अध्यक्ष एवं मंत्रियों और विपक्षी नेताओं ने राजसमन्द में सुनी रामकथा

जयपुर, 17 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, जिला प्रभारी मंत्री एवं सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, चिकित्सा एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा, स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, मोटर गेराज राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव एवं राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) अध्यक्ष वैभव गहलोत शनिवार को राजसमन्द के नाथद्वारा के समीप राबचा गांव में स्थित आदेश गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने मुरारी बापू द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में रामकथा का श्रवण किया। इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों ने व्यासपीठ की आरती भी उतारी तथा मुरारी बापू से भेंट कर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, राजसमन्द विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी, जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, नगर परिषद सभापति अशोक टांक, सीईओ मंदिर मंडल जितेंद्र ओझा, उपखण्ड अधिकारी अभिषेक गोयल, रणदीप धनखड़ एवं मदन पालीवाल सहित अन्य श्रोता मौजूद थे।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS