13 अगस्त 2022 :सोनिया गांधी फिर से कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी सांसद और महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी है। इससे पहले भी 75 वर्षीय सोनिया गांधी 2 जून को COVID-19 से संक्रमित हो गई थी। जिसके बाद में उन्हें 12 जून को गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
10 अगस्त को प्रियंका गांधी ने भी कहा था कि वो फिर से कोविड पॉजिटिव हो गई हैं।सोनिया गांधी को भी जून के महीने में कोरोना वायरस हुआ था। पॉजिटिव होने के बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। उनको फंगल इंफेक्शन भी हुआ था।