नई दिल्ली, 10 फरवरी 2022: सोशल मीडिया पर एक RTI वायरल हो रही है जिसमें खुलासा किया गया है कि काँग्रेस नेताओ के तीन सरकारी आवासों का 18 लाख किराया बकाया है।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि RTI में प्रतिमाह 10 जनपथ के सरकारी बंगले का किराया मात्र 4610 रुपए, 26 अकबर रोड़ का किराया 1269902 रुपये और C-II/109 ,चाणक्यपुरी का किराया 507911 रुपये बताया गया है।
जिसमें 26 अकबर रोड़ का किराया दिसंबर 2012 से बकाया है और 10,जनपथ का सितम्बर 2020 से किराया बाकी है और C-II/109 ,चाणक्यपुरी का किराया अगस्त 2013 से बकाया है।
RTI से खुलासा कॉग्रेस नेताओ पर तीन सरकारी आवास का 18 लाख किराया बकाया, इसमें सोनिया गांधी का सरकारी बांग्ला भी शामिल, बीजेपी ने किराया चुकाने के लिये चंदा इकट्ठा करने का अभियान चलाया @TajinderBagga ने शुरू किया अभियान. pic.twitter.com/zdDIlWD1Mk
— Vikas Bhadauria (@vikasbha) February 10, 2022
भाजपा ने भी अवसर को भुनाते हुए किराया चुकाने के लिये चंदा इकट्ठा करने का अभियान चलाया है,जिसका मार्गदर्शन दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा कर रहे है।