लॉक डाउन में राशन लाने भेजा, बेटा घर ले आया बहु !
कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान अजीबोगरीब किस्से सामने आ रहे है। ऐसे ही एक मामले में उत्तर प्रदेश में जिले की साहिबाबाद पुलिस को बुधवार को उस वक़्त आश्चर्य हुआ जब एक माँ शिकायत करने थाने आई कि उसने अपने बेटे को किराने का सामान खरीदने भेजा था लेकिन वह अपनी पत्नी के साथ वापस आ गया।
माँ ने कहा कि -“मैंने आज किराने की खरीदारी करने के लिए अपने बेटे को भेजा था, लेकिन जब वह वापस लौटा, तो वह अपनी पत्नी के साथ वापस आया। मैं इस शादी को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हूं।"
इस बीच, बेटे, 26 वर्षीय लड़के ने कहा: "मेरी शादी दो महीने पहले हरिद्वार के आर्य समाज मंदिर में हुई थी।हालांकि, हम गवाहों की कमी के कारण उस समय शादी का प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं कर सके थे। मैंने अपने विवाह प्रमाणपत्र के लिए फिर से हरिद्वार जाने का फैसला किया था, लेकिन लॉकडाउन हो जाने के कारण ऐसा हो नही पाया।हरिद्वार से लौटने के बाद, दुल्हन दिल्ली में किराए के आवास पर रह रही थी। हालांकि, आज मैंने उसे अपनी मां के घर लाने का फैसला किया, क्योंकि उसे लॉकडाउन के कारण किराए के आवास को छोड़ने के लिए कहा गया था।"
पारिवारिक झगड़े का हल देते हुए साहिबाबाद पुलिस ने दिल्ली में सविता के घर के मालिक से कहा है कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान जोड़े को वहां रहने दें।